फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अधर में लटका बोटा पलकानी सड़क का निर्माण कार्य

विज्ञापन
नित्थर में निर्माणाधीन बोटा पलकानी सडक़ का निर्माण कार्य पड़ा ठप। संवाद
विज्ञापन
दो महीने से ठप पड़ा मार्ग का कार्य, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की बोटा-पलकानी सड़क का निर्माण कार्य दो माह से ठप पड़ा हुआ है। आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण इस सड़क के बनने के इंतजार में थे। जब सड़क का निर्माण कार्य शुरू भी हुआ, तो ग्रामीणों में खुशी का माहौल था, लेकिन अब वे निराश हैं। सड़क का निर्माण कार्य किस्तों में हो रहा है। एक साल पहले एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य हुआ। इसके बाद उससे आगे हिस्से का कार्य शुरू हुआ, लेकिन अब यह कार्य लटक गया है। इस सड़क के इंतजार में ग्रामीण यहां से पलायन करने के लिए मजबूर हैं। पलायन वे ग्रामीण कर रहे हैं, जिनके पास नित्थर में जमीन है। जिन ग्रामीणों के पास कोई और जगह जमीन नहीं है, उनको परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रदीप कुमार, राजीव कुमार, वीरु, पवन, सतपाल और रामलाल का कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द फिर से शुरू किया जाए, ताकि उन लोगों को सड़क सुविधा मिले, जिनको इनकी सख्त जरूरत है। अभी भी पलकानी, छछपड़ और अन्य गांव सड़क से काफी दूर हैं। सड़क की कुल लंबाई 5.4 किलोमीटर है और अभी तक यह मात्र दो किलोमीटर बनी है।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण का कार्य हो रहा है। अगला टेंडर जल्द लग जाएगा और सड़क का बचा हुआ कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। कमल देरटा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग नित्थर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें