फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस भाजपा सरकार के सभी काले कानूनों से दिलाएगी मुक्ति: संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी संजय दत्त का पहली बार रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर रामपुर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 6 महीनों से देश का किसान तीन काले कानूनों के विरोध में सड़कों पर बैठा है। न तो उनकी कोई बात सुनी जा रही है और न ही उनसे कोई बात की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की बातें करते नहीं थकते, आज यही देश अपनी बदहाली पर खड़ा है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी ने आम लोगों का जीना दूभर होता जा रहा है। देश की विकास दर निम्न स्तर से भी नीचे चली गई है।
विज्ञापन

दत्त ने कहा कि कांग्रेस किसानों और बागवानों के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलवाने से पीछे नहीं हटेगी। देश में कांग्रेस की सरकार बनते ही भाजपा के सभी काले कानूनों और जनविरोधी नीतियों से मुक्ति दिलाएगी। इस दौरान प्रभारी ने ब्लॉक कांग्रेस को एकजुट रहने का संदेश दिया । उन्होंने कहा कि पिछले नगर परिषद के चुनाव और पंचायतीराज चुनाव में रामपुर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोरोना के नियमों का पालन करते हुए एक सराहनीय काम किया है और जीत हासिल करने में कामयाब रहे। इसके लिए रामपुर ब्लॉक कांग्रेस बधाई के पात्र है। इस दौरान विधायक नंद ने मंडी लोकसभा से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को टिकट देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस भारी मतों से जीत हासिल करेगी।
इस दौरान उनके साथ विधायक नंद, जिलाध्यक्ष ग्रामीण यशवंत छाजटा, रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता, नगर परिषद रामपुर अध्यक्ष रामपुर प्रीति कश्यप, बीडीसी अध्यक्ष आशीष कायथ, कांग्रेस प्रवक्ता रामपुर ब्लॉक ध्रुव शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्या भूषण, युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सोनी, जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी, जिला कांग्रेस शिमला उपाध्यक्ष डीडी कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें