फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटसेरी हादसे के लिए प्रशासन जिम्मेदार : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के बटसेरी हादसे में किन्नौर कांग्रेस ने सरकार और जिला प्रशासन की नाकामी को लेकर उपायुक्त किन्नौर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सूर्या बोरस नेगी की अध्यक्षता में उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक को ज्ञापन सौंपकर हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सूर्या बोरस नेगी ने कहा कि बटसेरी में 24 जुलाई को सुबह 11 बजे के बाद पहाड़ी से चट्टानों के खिसकने का सिलसिला जारी था। इस दौरान एक वाहन भी चट्टानों की चपेट में आ गया था। ऐसे में प्रशासन को तुरंत मौके पर पुलिस जवान तैनात करने चाहिए थे। उस जगह से वाहनों समेत पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगानी चाहिए थी।
मगर प्रशासन ने इस घटना के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसका नतीजा रहा कि दूसरे दिन 25 जुलाई को एक बार फिर से दोपहर के समय इसी जगह से पहाड़ियों से चट्टान टूटकर बटसेरी गांव और सड़क की तरफ गिरी। इसके बाद भयंकर चट्टानों की चपेट में पर्यटकों का वाहन आ गया। इस हादसे में नौ पर्यटकों को जान गंवानी पड़ी, जो कि बहुत ही दुखदायी था। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन हादसे के पहले दिन ही सचेत हो जाता तो शायद यह हादसा रोका जा सकता था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरे हिमाचल प्रदेश में डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटियां गठित की है लेकिन यह कमेटियां साल में जब भी सेमिनार या मॉकड्रिल होती है, उसमें ही दिखती हैं। हादसे से एक दिन पहलेवहां पर एक गाड़ी पत्थरों की चपेट में आई थी। उसी दिन से डिजास्टर मैनेजमेंट का काम शुरू होता था कि वहां पर लोगों और पर्यटकों के वाहनों को आगे नहीं जाने देने और निगरानी रखनी चाहिए थी। मगर इसमें सरकार और प्रशासन पूरी तरह फेल रहा है।
उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की कि हादसे में जिसकी भी लापरवाही है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर कार्यालय सचिव भरत लाल, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी और छितकुल पंचायत प्रधान एडवोकेट सुभाष नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें