फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में कांग्रेस ने फूंका मंत्री का पुतला, काले झंडे दिखाएंगे

विज्ञापन
मुख्य चौक पर पंचायती राज मंत्री का पुतला जलाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। विधानसभा सत्र के दौरान पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर और पठानिया का किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर कांग्रेस भड़क गई है। किन्नौर कांग्रेस कमेटी ने इस पूरे मामले का विरोध करते हुए रिकांगपिओ में मंत्री का पुतला फूंककर रोष जाहिर किया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेताया है कि अगर समय रहते पंचायतीराज मंत्री ने जगत सिंह से माफी नहीं मांगी तो 15 अगस्त को उनके आने पर चौरा से लेकर रिकांगपिओ कांग्रेस उनका काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे। यह बात बुधवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट डॉ. सूर्य बोरस ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।
उन्होेंन कहा कि विधायक जगत सिंह नेगी ने किन्नौर के नौतोड़ का मामला, एफआरए, गैर जनजातीय को भूमि हस्तांतरित करने जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर राज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद जब वह इन मुद्दों को लेकर विधानसभा सत्र में अपनी बात रख रहे थे तो, भाजपा के मंत्रियों विशेषकर पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर और राकेश पठानिया ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसे किन्नौर कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधायक जब जनजातीय क्षेत्रों के मुद्दों की बात विधानसभा में रखने जा रहे थे तो, भाजपा के मंत्रियों ने विधानसभा सत्र में लोकतंत्र की हत्या कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया है। विधानसभा में जिस तरह से जनजातीय क्षेत्र के विधायक की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, उससे यह पता चलता है कि जयराम सरकार जनजातीय क्षेत्र के लोगों के खिलाफ है।
कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है। इस मौके पर किन्नौर महिला अध्यक्ष सरोज नेगी, प्रीतम सिंह नेगी, मान सिंह नेगी, कुलवंत नेगी और भारत लाल नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
पुलिस के रोकने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मंत्री का पुतला
रिकांगपिओ में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरा जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि मंत्री का पुतला जलाया जा रहा है।
बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए। मगर वह कार्यकर्ताओं को मंत्री का पुतला जलाने से नहीं रोक पाए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें