फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोकुनाला-बेड़र घरौंक-हलाईला सड़क की हालत खस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नालियां न होने से बारिश में सड़क पर भर रहा पानी, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई उपमंडल में कोकुनाला-बेड़र घरौंक-हलाईला सड़क की हालत खस्ता है। इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और जल निकासी के लिए उचित नालियां न होने से बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा हो रहा है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय निवासी अनूप शर्मा, राजेश स्तान, कर्म लाल, संजीव चौहान, देवेंद्र और बालक राम ने बताया कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। सड़क के किनारे नालियों की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। गड्ढों में पानी भरने के कारण वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे वाहनों को नुकसान पहुंचने के साथ हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने और पानी की निकासी के लिए उचित नालियों का निर्माण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में विभाग को समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन



बरसात के कारण सड़क पर गड्ढे बने हैं और नालियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। इन्हें जल्द दुरुस्त किया जाएगा। कुलदीप ठाकुर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग कोटखाई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें