रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय शिमला के निर्देशों पर प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अगस्त, तक बढ़ा दी गई है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने कहा कि अभी तक बीए प्रथम वर्ष में 91 विद्यार्थियों, बीए द्वितीय वर्ष में 71 विद्यार्थियों, बीए तृतीय वर्ष में 81 विद्यार्थियों, बीएससी प्रथम वर्ष में 10, बीएससी द्वितीय वर्ष में 10 और तृतीय वर्ष में 8 विद्यार्थियों ने एडमिशन ली है। वहीं बीकॉम प्रथम वर्ष में 9 विद्यार्थी, द्वितीय वर्ष में 22 और तृतीय वर्ष में 22 विद्यार्थियों ने एडमिशन लिया है।
प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु ने बताया है कि एडमिशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्राप्त की जा सकती है। 16 अगस्त से कॉलेज में सुचारू रूप से सभी कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक अध्यापक धर्म कीर्ति नेगी, प्रो. शांता कुमार, डॉ. ज्ञान चंद शर्मा और प्रो. यशपाल शर्मा मौजूद रहे।