फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नारकंडा में स्वच्छता की जगाई जा रही अलख, बांटे जा रहे कूड़ेदान

विज्ञापन
नगर पंचायत नारकंडा में क्षेत्रवासियों को गीले और सूखे कचरे के निपटान को दिए कूड़ेदान। संवाद
विज्ञापन
नगर पंचायत के सचिव ने गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग देने की अपील की
विज्ञापन

दीवारों पर आकर्षक वाल पेंटिंग से भी लोगों को स्वच्छता बारे किया जा रहा जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। प्रमुख पर्यटन स्थल नारकंडा में स्वच्छता को लेकर नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत नारकंडा ने अपनी तैयारियों को तेज कर दी है। नगर पंचायत की ओर से शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आम जनता की भागीदारी को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
इसी कड़ी में नगर पंचायत ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए शहरवासियों को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए अलग-अलग कूड़ेदान वितरित किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य घर-घर से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान सुनिश्चित करना है, ताकि स्वच्छता के मानकों को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। नगर पंचायत के इस प्रयास से न केवल कचरा प्रबंधन में सुधार होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के सचिव रजनीश चौहान ने शहरवासियों से अपील की कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कूड़ेदानों में डालकर सफाई कर्मचारियों को सौंपें। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस अभियान में सहयोग करेंगे, तो नारकंडा स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में एक नई पहचान मिल सकती है। विभिन्न वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। दीवारों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आकर्षक वाल पेंटिंग बनाई जा रही हैं। सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत कर उन्हें स्वच्छ और उपयोगी बनाया जा रहा है। सत्यानंद स्टोक्स पार्क में प्लास्टिक की खाली बोतलों से वेस्ट टू वंडर थीम पर एक आकर्षक कलाकृति तैयार की गई है, जो स्वच्छता और पुनर्चक्रण का संदेश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें