फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने शुरू की ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद में जल्द 9 वार्डों में लाखों के बजट से विकास के कार्य शुरू होंगे। विकास कार्यों के लिए नगर परिषद रामपुर ने ऑनलाइन टेेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिसके तहत परिषद ने वार्ड नंबर एक, दो, पांच, छह, सात और नौ में किए जाने वाले कामों के लिए ऑनलाइन टेंडर मांगे गए हैं। जिसमें लाखों रुपयों से रास्तों, सुरक्षा दीवार और एंबुलेंस रोड का निर्माण किया जाएगा।
नगर परिषद रामपुर की अध्यक्ष प्रीति कश्यप ने बताया कि नगर परिषद के सभी 9 वार्डों में विभिन्न समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर 9 में करीब 1,86825 रुपये से सुरक्षा दीवार और वार्ड नंबर छह में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच से बुशहरी हाउस तक रास्ते का निर्माण करीब 1,99,473 रुपये से किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड नंबर दो में बस स्टैंड से लेकर करम चंद के मकान तक रास्ते की मरम्मत करीब 1,86,348 रुपये से होगी। वार्ड नंबर सात में पीपल के पेड़ से धन सिंह के मकान तक करीब 1,81,212 रुपये की लागत से रास्ते का निर्माण, वार्ड नंबर एक में सूरज प्रकाश के घर से जोबन दास के घर तक लाल कोटा स्टोन के लिए करीब 1,69,398 खर्च करना, वार्ड नंबर पांच में चाई हाउस तक करीब 1,80,000 रुपये से रेलिंग की व्यवस्था, वार्ड नंबर एक के पिप्टी मोड़ से डुगिरियुणी तक फेस टू में करीब 4,90,950 रुपये , वार्ड नंबर एक पिप्टी मोड़ से डुगिरियुणी तक फेस थ्री में करीब 4,90,50 रुपये और वार्ड नंबर 8 में ब्लॉक फ्लोरिंग पर करीब 1,86,981 रुपये खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि एक बार टेंडर प्रक्रिया कर ली गई है, जिसमें 3 नंबर जॉब को छोड़ किसी में भी नियमों के तहत ठेकेदारों ने अप्लाई नहीं किया है। इसलिए जल्द ही नए सिरे से ऑनलाइन टेंडर मंगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें