फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस घंटे बाद बहाल हुआ नेशनल हाईवे पांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के काशंग के पास रविवार सुबह आठ बजे से बाधित एनएच पांच को बहाल कर दिया गया है। करीब 10 घंटे बाधित रहे एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बीआरओ ने युद्धस्तर पर कार्य कर बाधित मार्ग को बहाल किया और वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि काशंग के पास पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें दरक गई। इसके चलते राष्ट्रीय उच्चमार्ग पांच पर पूह-काजा की तरफ यातायात ठप हो गया है। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन ने बाधित हुए मार्ग को बहाल करने के लिए दो मशीनें और मजदूर भेजे। रविवार सुबह आठ बजे अचानक पहाड़ी से भारी भरकम चट्टाने गिरने का घटनाक्रम शुरू हुआ और देखते ही देखते पूरा राष्ट्रीय उच्चमार्ग पांच भारी भरकम चट्टानों से ढक गया। वहीं सूचना मिलने पर सीमा सड़क संगठन ने मशीनों सहित मजदूरों को मार्ग बहाल करने भेजा और मशक्कत के बाद मार्ग को रविवार शाम करीब छह बजे बहाल किया।
उधर, सीमा सड़क संगठन के ओसी पोवारी किन्नौर पीके सिंह ने कहा कि पहाड़ी से मार्ग पर भारी भरकम चट्टानें आ गिरी। बाधित मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें