फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल में चौपाल, कबड्डी में धबास का दबदबा

विज्ञापन
चौपाल में अंडर 14 छात्र वर्ग की प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक वर्मा खिलाडियों के साथ - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू)। चौपाल के सरी में आयोजित अंडर-14 आयु वर्ग की खेल प्रतियोगिता के वॉलीबाल में चौपाल और कबड्डी में धबास विजेता बना है जबकि खोखो में सरी स्कूल ने बाजी मारी। बैडमिंटन प्रतियोगिता में देवत स्कूल विजेता बना है। सभी विजेता टीमों को चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 29 स्कूलों के 330 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल का जीवन मे बेहद महत्व है। इस अवसर उन्होंने ऐलान किया कि अगले वर्ष अंडर-19 आयु वर्ग का टूर्नामेंट यहां करवाया जाएगा। इससे पूर्व टूर्नामेंट के प्रभारी और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चौपाल के प्रिंसिपल केवल राम ने मुख्यातिथि का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें