रोहडू़। कोटखाई में पहले स्थायी उपमंडलाधिकारी के तौर पर चेतना खडवाल ने कार्यभार संभाल लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने तहसील कार्यालय कोटखाई के साथ-साथ बाग पटवार सर्किल का निरीक्षण भी किया और राजस्व विभाग में खाली चल रहे पदों की जानकारी हासिल की। उनका प्रशासनिक सेवाओं में लंबा अनुभव रहा है। इससे पहले वह ऊना में एसी टू डीसी, कुमारसैन में उपमंडलाधिकारी के तौर पर सेवाएं दे चुकी हैं।
इस मौके पर उन्होंने कहा ने कहा कोटखाई में सभी अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा की जाएगी। उपमंडलाधिकारी कार्यालय में खाली पदों को सरकार के संज्ञान में लाया जाएगा। कोटखाई क्षेत्र में विकास कार्य की गति को बढ़ना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उपमंडलाधिकारी बैठने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लोगों को अपने जरूरी कार्यों के लिए 32 किलोमीटर दूर ठियोग नहीं जाना पड़ेगा।