फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चाटी तुनन सड़क का हुआ कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
चार पंचायतों के हजारों किसान बागवानों को मिली राहत
विज्ञापन

लोनिवि ने 10.88 करोड़ की लागत से चकाचक की सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जीवन रेखा कहलाए जाने वाली सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई गति ला रही हैं। दशकों से सड़क सुविधा की आस लगाए हजारों लोगों को अब चाटी तुनन सड़क पर सुहाने सफर का लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग ने करोड़ों रुपये की लागत से सड़क का कायाकल्प किया है। अब क्षेत्र की चार पंचायतों के हजारों बागवानों को सेब सहित अन्य नकदी फसलों को मंडी पहुंचाना आसान होगा।
गौर हो कि विकास खंड निरमंड की चार पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को लाभान्वित करने वाली चाटी तुनन सड़क का विभाग ने कायाकल्प किया है। लोक निर्माण विभाग ने करीब 10.88 करोड़ रुपये की लागत से 17 किलोमीटर सड़क की मेटलिंग और टारिंग का कार्य पूरा कर लिया है। क्षेत्र की जगातखाना, तुनन, पोशना और बाड़ी पंचायत के हजारों ग्रामीण अब आरामदायक सफर का लाभ उठाएंगे। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी चाटी तुनन सड़क का निर्माण वर्षों पूर्व हुआ था, लेकिन लंबे समय से सड़क को पक्का करने की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में पड़ी रही। इस कारण सड़क को सुधारने का कार्य लटकता रहा। ग्रामीणों के लंबे विरोध के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क को पक्का करने की प्रक्रिया शुरू किया। विभाग ने तीन परतों की सोलिंग के बाद सड़क पर टारिंग की। विभाग के कार्य से ग्रामीण खासे संतुष्ट हैं। उक्त पंचायतों से रामपुर शहर में दूध, सब्जी, फल सहित अन्य नकदी फसलें रोजाना मंडी पहुंचती हैं। वहीं क्षेत्र के सैकड़ों बागवानों को भी अब सेब की फसल मंडी पहुंचाने में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग ब्रौ के एसडीओ उदय कौशल ने बताया कि चाटी तुनन सड़क की टारिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब मार्ग पर निकासी नाली और पेरापिट लगाने का कार्य शेष बच गया है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें