फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट्स ने रामपुर में दिया नशामुक्त समाज का संदेश

विज्ञापन
एनसीसी रामपुर कॉलेज के कैडेटस बाजार में जागरूकता रैली के दौरान - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। गोविंद वल्लभ पंत कॉलेज रामपुर में चल रहे सात दिवसीय एनसीसी शिविर में कैडेट्स विभिन्न गतिविधियों से रूबरू हो रहे हैं। शिविर के चौथे दिन कैडेट्स ने एनएच-पांच पर उतरकर नशे के खात्मे के लिए जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने कॉलेज मैदान से रैली शुरू की और एनएच से होकर बाजार में लोगों को नशे से दूर रहने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा स्वयंसेवियों को आग की घटनाओं से निपटने के भी गुर सिखाए गए। इसमें स्वयंसेवियों को आग की घटनाएं पेश आने पर उनसे निपटने का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर के तीसरे दिन बुधवार को एनसीसी कैडेट्स को कॉलेज की एनएसीसी केयर टेकर ऑफिसर प्रो. योजना ठाकुर ने स्वस्थ रहने और स्वच्छता के टिप्स दिए। इस दौरान भाषण देते हुए प्रो. योजना ठाकुर ने कैडेट्स ने विभिन्न प्रश्नों के जवाब भी दिए। इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर कैप्टन संदीप ठाकुर, जेसीओ जसविंद्र, रविंद्र, नरोत्तम, मुकेश, शिवानी और अभिषेक सहित कई अन्य कैडेट्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें