रोहडू़। चिड़गांव में सामान उतारते समय जीप के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब किसी कारणवश खड़ा वाहन पीछे की तरफ चल पड़ा। चालक ने वाहन को रोकने का हर संभव प्रयास किया लेकिन इसी कोशिश वह भी जीप के साथ ही खाई में जा गिरा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार देर रात को पेश आया जब गीताराम निवासी खशाधार खड़े वाहन से कुछ सामान उतार रहा था। इसी बीच गाड़ी पीछे की ओर चल पड़ी। चालक ने वाहन को रोकने का हर संभव प्रयास किया लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया और गाड़ी के साथ ही खाई में लुढ़क गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने हादसे की पुष्टि की है।