फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: धनतेरस पर रामपुर में लोगों ने जमकर की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। धनतेरस और दीपावली के लिए रामपुर बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। शुक्रवार को बाजार में खूब भीड़ उमड़ी। लोगों ने जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर सुबह से ही रामपुर बाजार में लोग जुटने शुरू हो गए और देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। इससे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।

शुक्रवार के दिन शुभ मुहूर्त में लोगों ने सोने-चांदी और बर्तनों सहित अन्य सामान की खरीदारी की। खासकर ज्वेलरी शॉप और बर्तन बाजार में रौनक देखी गई।

लोगों ने धनतेरस पर टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और मोबाइल सहित अन्य सामान की खरीदारी की। व्यापारियों ने ग्राहकों को कई प्रकार की छूट प्रदान की। स्थानीय निवासी रीना, सीमा, हेमलता, पुष्पा, रीता, प्रीति, मीरा, सुष्मिता ने कहा कि धनतेरस और दीपावली पर हर वर्ष खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवती ज्वेलर्स के संचालक राहुल सोनी, मनोज सोनी और नवरत्न ज्वेलर्स के विजय सोनी सहित अन्य कारोबारियों ने कहा कि धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषणों की अच्छी बिक्री हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपावली पर कारोबार में और उछाल आएगा।

कारोबारी सिद्धार्थ सूद ने कहा कि धनतेरस पर वाशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी और मोबाइल की अच्छी बिक्री हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें