फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पंजाबी गायक जस्सी गिल और बबल रॉय मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से शुरू होंगी लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याएं
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल बतौर मुख्यातिथि करेंगे शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में शनिवार से अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आगाज होगा। चार दिवसीय मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। बॉलीवुड, पंजाबी और हिमाचली कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। संध्या से पूर्व स्कूली बच्चों के कार्यक्रम होंगे।

मेले को लेकर रामपुर के पदम छात्र स्कूल में चार दिन तक सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक जस्सी गिल धमाल मचाएंगे। वहीं पंजाबी गायक बबल रॉय भी कार्यक्रम पेश करेंगे। सांस्कृतिक संध्याओं का आगाज शाम साढ़े चार बजे से होगा। सबसे पहले क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से आए बच्चे रंगारंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके बाद ऑडिशन देकर चयनित विभिन्न जिलों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। पहली सांस्कृतिक संध्या में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। सांस्कृतिक संध्याओं को लेकर पदम छात्र स्कूल को सजा दिया गया है। वीआईपी सहित अन्य ब्लॉकों में दर्शकों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लवी मेला कमेटी सचिव एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पदम छात्र स्कूल में चार दिन तक सांस्कृतिक संध्याओं में बॉलीवुड, पंजाबी और हिमाचल कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें