फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर के ग्रामीण रूटों पर भेजी जा रहीं खटारा बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
आधे रूट पर ही हांफ रही पथ परिवहन की बसें, नहीं थम रहा एचआरटीसी बस खराब होने का सिलसिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल के ग्रामीण रूटों पर हर दूसरे दिन आधे रास्ते में हिमाचल पथ परिवहन (एचआरटीसी) की बसें खराब हो रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ग्रामीणों को कहना है कि ग्रामीण रूटों पर खटारा बसें भेजी जा रही हैं। इस कारण हिमाचल पथ परिवहन की बसें आधे रास्ते में ही हांफना शुरू हो जाती हैं, या कही भी खड़ी हो जाती हैं। इस कारण कई बार यात्रियों को कई किलोमीटर पैदल यात्रा तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार पथ परिवहन निगम प्रबंधन से बसों को दुरुस्त कर रूटों पर भेजने की मांग की है, लेकिन पथ परिवहन निगम की खटारा बसों को ग्रामीण रूटों पर भेज रहा हैं। इससे ग्रामीणों में निगम प्रबंधन की कार्य शैली को लेकर रोष है। गौर हो कि रामपुर डिपो में 108 रूट है। रामपुर में 136 बसें हैं, जिनमें से 20 बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं। रामपुर डिपो से आनी, किन्नौर, रोहड़ू, कुल्लू, शिमला और चंडीगढ़ सहित अन्य स्थानों पर पथ परिवहन की बसें सेवाएं दे रही हैं। पथ परिवहन की ग्रामीण रूटों पर जाने वाली अधिकतम बसें खटारा हैं। इस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खटारा बसों में रोजाना हजारों लोग खतरे के साये में सफर कर रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं निगम की बसें आधे रास्ते में हांफ रही हैं। इस कारण निगम प्रबंधन की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। वीरवार को किनफी में बस आधे रास्ते में खड़ी हो गई। इससे पहले भी कई बार बस दुर्घटना होने से भी बाल बाल बची है। इसके अलावा खेगसू के पास चलती बस का टायर निकल गया सवारियों की जान बाल-बाल बची। यात्री डर के साये में सफर करने को मजबूर हैं।
ग्रामीण रूटों पर दुरुस्त बसें भेजी जाएं
हरी दास, मीरा, राम दास, योगराज, श्याम, अनिल और हेमराज सहित अन्य लोगों ने कहा कि आए दिन पथ परिवहन की बसें आधे रास्ते में खराब हो रही हैं। बसें कहीं पर भी खड़ी हो जाती हैं। उन्होंने निगम प्रबंधन से दुरुस्त बसों को ग्रामीण रूटों पर भेजने की मांग की है, ताकि ग्रामीण समय पर और सुरक्षित अपने गंतव्य पर पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय-समय पर बसों की मांग को लेकर विभाग को अवगत करवाया जाता है। उम्मीद है कि जल्द डिपो में नई बसें आएंगी और यात्रियों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। - स्वरूप दिवान, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रामपुर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें