चगांव में कल्ब के सदस्य गांव के आसपास पौधारोपन करते हुए। संवाद
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के चगांव में विष्णु युवा स्पोट्र्स एंड कल्चर क्लब के प्रधान केशव नेगी की अध्यक्षता में युवक मंडल ने पौधरोपण किया। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण पर जागरूक किया। इस दौरान युवक मंडल के सदस्यों ने गांव के आसपास कई पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर क्लब उपप्रधान विकेश, सचिव बॉबी नेगी, सदस्य विक्रांत, गुरुदेव, दिवेश, आशीष और प्रभात सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।