रामपुर के दतनगर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते एसडी?
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर के मैदान में रविवार को चैरिटी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच बार एसोसिएशन रामपुर और रक्तदान सोसायटी के बीच खेला गया। मैच में बार एसोसिएशन ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 107 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रक्तदान की टीम ने मात्र एक विकेट खोकर एक ओवर पहले ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।
मैच में मेन ऑफ द मैच का खिताब नरेंद्र नेगी के नाम रहा। उन्होंने 76 रनों की शानदार पारी खेली। दोपहर के बाद रक्तदान सोसाइटी और एसडीएम इलेवन के बीच दूसरा मैच खेला गया। इसमें एसडीएम इलेवन ने टॉस जीतकर जीत कर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। एसडीएम इलेवन ने पहले खेलते हुए 173 का लक्ष्य रखा। इसमें कुंदन ने नाबाद 120 रनों का योगदान दिया, लेकिन रक्तदान सोसायटी की टीम निर्धारित प्रदंह ओवर में तीन विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी।
मेन ऑफ दी सीरीज एंड मेन ऑफ दी मैच एसडीएम इलेवन के कुंदन को मिला जबकि पहले मैच का मेन ऑफ दी मैच का खिताब नरेंद्र नेगी के नाम रहा। विजेता टीम को एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन, डीएसपी आनी रविंद्र नेगी, डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर, ह्यूमन पीपल संस्था से सुनंदा और एकता ने सम्मानित किया। इस दौरान कई लोगों ने कपड़ा बैंक के लिए कपड़े भी दान किए। इसके साथ ही मैच से जुटाई गई राशि को क्षेत्र की गोशालाओं को उपलब्ध करवाया जाएगा।