फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हिमालयन मॉडल स्कूल आनी में मेधावी नवाजे

विज्ञापन
हिमालयन मॉडल स्कूल आनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते छात्र और छात्राएं - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। हिमालयन मॉडल स्कूल आनी में रविवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में रोपा पंचायत की प्रधान अनु ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसमें सरस्वती वंदना के साथ वार्षिक उत्सव का आगाज किया गया।
विज्ञापन

वार्षिक उत्सव में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एकलगीत, समूह गान, लोकनृत्य, फिल्मी, पहाड़ी, डांस, हास्य नाटक की मनमोहक प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में अव्वल रहने पर आरव ठाकुर, लक्ष्य ठाकुर, तेजस्वी शर्मा, निशांत, हर्षिता, अंकु ठाकुर, अंजली ठाकुर, चिराग ठाकुर, अमित कश्यप, आर्यन सोनी, अर्शिद सूद, उर्वशी बाली, सैजल ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, नेहा, प्रियांशी शर्मा, रोहित ठाकुर, मयंक, मनीष, हर्ष वर्मा, अंकुश, गाग्निश कटोच, आर्यन कमल, सुजल और दिव्या सहित मेधावियों को सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से समाज ें फैली नशे की कुरीति और बेटा-बेटी के भेदभाव को लेकर जागरूक किया। मंच का संचालन पूजा राज ने किया।
हिमालयन शिक्षा समिति के अध्यक्ष रफ्तार ठाकुर ने स्वागत भाषण में स्कूल की उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर प्रधान रीना कटोच, प्रधान मोहन ठाकुर, रोहित सिंघा, भीमसेन ठाकुर, चांद ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष हुमेश्वरी जोशी, दीवान ठाकुर, चांद ठाकुर और बुद्धि सिंह ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें