रिकांगपिओ के कोठी में पकड़ा गया आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने 5.44 ग्राम चिट्टा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रिकांगपिओ थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसआईयू ने शुक्रवार रात को कोठी में नाका लगाया था। इसी दौरान बाइक सवार को रोका गया। उसकी और बाइक की तलाशी लेने पर 5.44 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान आलोक निवासी पांगी, जिला किन्नौर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे नशे के व्यापार को रोकने में पुलिस का सहयोग करें।