ज्यूरी के पास हुई बाइक और टिप्पर की टक्कर। संवाद
ज्यूरी के पास बाइक और टिप्पर से भिड़ंत, दो युवक घायल
दोनों घायलों को खनेरी से आईजीएमसी शिमला किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर ज्यूरी के पास मंगलवार को बाइक और टिपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
किन्नौर से ज्यूरी की ओर आ रही बाइक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी के समीप सामने से आ रहे टिप्पर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद लोगों ने तुरंत घायलों को ज्यूरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया। घायलों की पहचान हिमांशु नेगी (17) पुत्र टेक चंद, निवासी काचे निचार जिला किन्नौर और आयुष पुत्र लखनपाल, निवासी काचे निचार जिला किन्नौर के रूप में हुई है। मामले की ज्यूरी चौकी पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।