रोहडू़। उपमंडल के ग्राम विकास मंडल बटाड़ा द्वारा आयोजित ग्रामीण स्तरीय वॉॅलीबाल प्रतियोगिता का खिताब भमनोली ने जीता है। प्रतियोगिता का फाइल भमनोली और मसली की टीम के बीच खेला गया। इसमें भमनोली ने 2-1 से जीत दर्जकर ट्रॉफी अपने नाम की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विधायक रोहित ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम विकास मंडल बटाड़ा के प्रधान रोहित शर्मा, ग्राम पंचायत पुजारली की प्रधान आशा शर्मा, जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, लोकपाल छाजटा और मांदल पंचायत प्रधान बलबीर शर्मा भी मौजूद रहे।