फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में गोशाला में घुस भालू ने बछड़ी को किया घायल

विज्ञापन
भालू ने ज्यूरी के वार्ड नंबर एक में बछड़ी के कान, पूंछ और टांग निकाल कर घायल किया
विज्ञापन
भालू चार महीनों में शाहधार पंचायत में 25 पशुओं को बना चुका शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर) । रामपुर उपमंडल की ज्यूरी पंचायत में भालू ने 25वें पशु को अपना शिकार बनाया। वीरवार की सुबह करीब चार बजे भालू ज्यूरी पंचायत के वार्ड-एक में प्रदीप भंडारी की गोशाला में घुसा और बछड़ी पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। शाहधार पंचायत में पिछले चार महीने से भालुओं की दहशत है। वन विभाग की टीम ने जगह-जगह कैमरे और पिंजरे लगाए। चार महीनों में एक भालू पिंजरे में फंसा, लेकिन वह पिंजरे को तोड़कर भाग गया। भालू ने वन विभाग की टीम के नाक में भी दम कर रखा है। प्रदीप भंडारी ने बताया सुबह करीब चार बजे उसे बछड़ी के चिलाने की आवाजें आई, तो वह बाहर निकला और लाइट जलाई तो देखा गोशाला में भालू घुसा है। वह उसे भगाने लगा तो भालू उनकी ओर हमला करने लिए दौड़ा। प्रदीप भंडारी ने अपने कमरे में घुस जान बचाई, लेकिन भालू उसका पीछा करते कमरे तक पहुंचा और कमरे में जाली वाले दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की, जिससे दरवाजे की जाली उखड़ गई। बाद में शोर मचाने पर भालू वहां से भाग गया। प्रदीप भंडारी ने बताया कि सुबह आया भालू बहुत ही आक्रामक था। यदि वह उसके हाथ आ जाता तो बचना मुश्किल था।
विज्ञापन



भालू को पकड़ने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। भालू को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे और कैमरे भी लगाए हैं। लोगों को अपनी और अपने पशुओं की रक्षा के लिए सतर्क रहने को बताया जा रहा है। विभाग उसे पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहा है। - कुंदन नेगी, अधिकारी वन मंडल सराहन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें