फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बटाड़ी वासियों ने नववर्ष पर किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहड़ू। नववर्ष के शुभारंभ पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अनूठी पहल देखने को मिली। पर्यावरण प्रेमी जय देव बशनाट ने अढाल पंचायत के बटाड़ी गांव में पौधरोपण अभियान चलाया। इस अभियान में युवक मंडल, महिला मंडल, और ग्रामवासियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान देवदार सहित दर्जनों प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। जय देव बशनाट ने कहा कि उनकी यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सफलता की ओर बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों में उन्होंने अपनी पंचायत और श्राई कोटी माता मंदिर रामपुर उपमंडल में लगभग पांच हजार पौधे रोपित किए हैं। अभियान में नीलम दत्त शर्मा, फूला सिंह किक्टा, सुखदेव शर्मा, युवक मंडल प्रधान प्रेम देव शर्मा, महिला मंडल प्रधान बटाड़ी समीला भारद्वाज, प्रधान महिला मंडल घरशाल अरुणा शर्मा सहित कई व्यक्तियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें