फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहाणा कैंची के पास युवक से प्रतिबंधित दवाएं बरामद

Sat, 15 Apr 2023 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। पुलिस ने शुक्रवार रात को एक युवक से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं। आरोपी की पहचान दिनेश ठाकुर (33) निवासी बड़साली, रोहड़ू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नेरवा थाना के पुलिस दल ने उत्तराखंड और सिरमौर सीमा के पास रोहाणा कैंची में नाका लगाया था। वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान मीनस की तरफ से आ रही कार को तलाशी के लिए रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें सात शीशी (प्रत्येक 100 मिली लीटर) प्रतिबंधित कफ सिरप तथा 190 गोलियां बरामद की हैं।
पुलिस ने कार चालक दिनेश ठाकुर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ नेरवा थाना में मामला दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ चौपाल राज कुमार वर्मा ने कहा कि युवक से प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं।
विज्ञापन

बता दें कि साल 2023 में महज साढ़े तीन महीने में ही पंद्रह मामलों में नशा तस्करी से जुड़े 21 शातिरों को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा है। डीएसपी चौपाल राज कुमार का कहना है कि नशे के धंधे से जुड़े किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें