फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफआई और तबलीगी जमात पर रोक की उठाई मांग

विज्ञापन
हिसंक संगठनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपते बजरंग दल क? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। देश में इस्लामिक जिहादी हिंसा भड़काने वाले पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और तब्लीगी जमात जैसे संगठनों पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए। इसके साथ ही जिन स्थानों पर हिंदू समुदाय अल्पसंख्यक हो गया है, वहां उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध किए जाएं। बजरंग दल ने ये मांगें एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपे ज्ञापन में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के मुकदमों में जब तक न्यायालय यह घोषणा नहीं करता कि उन्होंने कोई अपराध किया है, तब तक उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। जिहादी और कट्टरपंथी मुस्लिम नेतृत्व को सावधान करते हुए उन्होंने कहा कि वे आम मुसलमान को जुमे की नमाज या दूसरे अवसरों पर गुमराह कर हिंसा के रास्ते पर न धकेलें।
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री विनोद शर्मा, नरेश गिरी, विष्णु शर्मा, अनूप शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, जोगिंद्र शर्मा, रोहित राणा, सिद्धार्थ शर्मा, संदीप, सुनील और सुशील शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें