फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में गानवी स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सराहन खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दोफदा में आयोजित छात्र-छात्राओं की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में गानवी स्कूल ने ओवरऑल चैंपियन बना है। इसके अतिरिक्त सरपारा के आदित्य और छात्रा वर्ग में रंगोरी स्कूल की अनुष्का को बेस्ट एथलीट का खिताब मिला है। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कब्बडी, खो-खो, बैडमिंटन, योगा और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन

छात्र वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता पर सरपारा स्कूल ने कब्जा किया जबकि मघारा स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में रंगोरी स्कूल प्रथम, किन्नू ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में एसपीएस सराहन ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में गानवी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में काओबील प्रथम, गानवी द्वितीय, खो-खो में दोफदा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसमें मझेवली ने दूसरा स्थान हासिल किया।
छात्रा वर्ग में गानवी प्रथम, मझेवली द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में झाकड़ी स्कूल अव्वल रहा जबकि दोफदा स्कूल को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। छात्रा वर्ग में कोटी कापटी स्कूल प्रथम, एसपीएस सराहन द्वितीय, चेस प्रतियोगिता में कूट स्कूल प्रथम, एसपीएस सराहन ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग में एसपीएस स्कूल झाकड़ी स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। योगा के छात्र और छात्रा वर्ग में सरपारा स्कूल पहले और शाहधार स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में 29 स्कूलों के 617 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें