फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में ढाई साल बाद शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना

विज्ञापन
,खनेरी अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
. पात्र और गरीब तबके के मरीजों को नहीं मिल रहा था योजना का लाभ
विज्ञापन

.अस्पताल प्रशासन ने आवंटित किया टेंडर, मरीजों को मिलेगी राहत
. ऑर्थो और सर्जरी इम्प्लांट्स के लिए करना होगा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गरीब और असहाय मरीजों को 5 लाख तक का निशुल्क उपचार मिल रहा है लेकिन चार जिलों के मुख्य महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में यह योजना बीते ढाई वर्ष से बंद पड़ी थी। अब यह योजना फिर से शुरू हो गई है, जिससे हजारों मरीजों ने राहत की सांस ली है। शनिवार से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के लिए यह योजना शुरू हुई। वहीं, हिमकेयर योजना के लिए अभी बजट की उपलब्धता न होने के कारण यह योजना ठप पड़ी है। बीते ढाई वर्ष से इस योजना के कार्ड धारकों को योजना के नाम पर केवल कार्ड बनाने तक की सुविधा मिल पाई थी। केंद्र सरकार की ओर से बजट जारी न होने और स्वास्थ्य विभाग की नाकामी के कारण शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। लंबे समय तक टेंडर प्रक्रिया न होने के कारण अस्पताल पहुंचने वाले कार्ड धारकों को केवल निराशा ही हाथ लग रही थी। मरीजों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त था। योजना के तहत पात्र लोगों को सुविधा न मिलने के कारण उन्हें दवाएं, ऑर्थो और सर्जरी इम्प्लांट के लिए निजी संस्थानों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। लाभार्थियों को न तो निशुल्क दवाइयां मिल पा रही थीं, न ऑपरेशन का सामान और न ही ऑर्थो इम्प्लांट्स। ढाई वर्ष के लंबे अरसे के बाद खनेरी अस्पताल प्रशासन ने आयुष्मान भारत योजना के टेंडर अवॉर्ड कर मरीजों को योजना के तहत लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलता है। इस योजना के तहत कार्ड धारक परिवारों को कैंसर, हृदय रोग, किडनी डायलिसिस और न्यूरो सर्जरी सहित अन्य बीमारियों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब तबके के लोगों को निशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन



खनेरी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना शुरू हो गई है। बीते दिनों अस्पताल प्रशासन ने टेंडर अवॉर्ड कर दिए हैं। अब अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

- डॉ. रोशन कौंडल, एमएस, खनेरी अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें