फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राजा रघुवीर सिंह मैदान आनी आयुष मेला 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर और औषधीय पौधों की लगेगी प्रदर्शनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी के राजा रघुवीर सिंह मैदान में आयुष मेले का 28 मार्च को आयोजन किया जाएगा। इस दौरान निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर, योग शिविर और औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही औषधीय पौधों का वितरण किया जाएगा। आयुर्वेदिक जीवन शैली के माध्यम से रोगों की रोकथाम के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में विशेषज्ञों द्वारा योग, प्राकृतिक चिकित्सा, ऋतु के अनुसार खान-पान, दिनचर्या और पंचकर्म जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। आयुष विभाग के कार्यकारी उपमंडल चिकित्सा अधिकारी आनी डॉ. हरीश शर्मा ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आयुष विभाग की योजनाओं और गतिविधियों से लोगों को अवगत कराना तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। मेले में शुगर, बीपी और हीमोग्लोबिन की जांच निशुल्क की जाएगी और रोगियों को दवाएं भी मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस अवसर पर एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें