फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाषण में पलक और चित्रकला में अंजलि प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में विद्यार्थियों ने रैली निकालकर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



रामपुर बुशहर। पीएम श्री उत्कृष्ट वरिष्ठ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर ने शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर लगाया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की उप प्रधानाचार्य कृष्णा नेगी ने की। जागरूकता शिविर में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एनएच पांच पर जागरूकता रैली निकाली। रैली का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना रहा। विद्यार्थियों ने नशे को दूर भगाएं, जीवन को बचाओ, नशे की लत है ऐसी, जो करदे जिंदगी नरक जैसी, जो करेगा नशा, उसकी होगी दुर्दशा और जन-जन की एक ही पुकार, नशा मुक्त हो संसार सहित अन्य नारे लगाए। विद्यार्थियों ने भाषण, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन




प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जूनियर में शौर्य सदन से अनन्या व स्वीटी प्रथम, परिनिधि व प्रियंका द्वितीय, यांश्का व सारा ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता सीनियर में पलक ने प्रथम, स्नेहा ने द्वितीय और मन्नत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में एंजल ने पहला, मुस्कान ने दूसरा और यशस्वी ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में अंजलि प्रथम, डिंपल द्वितीय, श्वेया तृतीय रही। जूनियर वर्ग में समृद्धि ने पहला, नताशा ने दूसरा और दाविका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन




स्कूल की उप प्रधानाचार्य कृष्णा नेगी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि नशा जीवन के साथ परिवार को भी नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें