राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लोअरकोटी में मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोअरकोटी मे विश्व तंबाकू निषेध दिवस उपप्रधानाचार्य विकेश जनारथा की अध्यक्षता में मनाया गया। लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने रैली में भाग लिया। नारा लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
नारा लेखन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में नितिन ने प्रथम, महक शर्मा द्वितीय ने स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में ईशांत ने पहला तथा अंशिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्राथमिक पाठशाला स्तर पर अक्षय प्रथम और ज्योति दूसरे स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सिमरन ने प्रथम और रोहित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में संघर्ष ने पहला व हितेश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्राथमिक पाठशाला स्तर पर रिद्धि व आलिशा पहले तथा सुनीता दूसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में कृतिका शर्मा ने प्रथम और कृति वर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में कृष पहले व हिमांशु दूसरे स्थान पर रहा। प्राथमिक पाठशाला स्तर पर प्रबल प्रथम व अक्षय दूसरे स्थान पर रहा।