फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में जंगल की आग में फलदार पौधे झुलसे

विज्ञापन
जंगल की आग में झुलसे सेब के पौधे। -संवाद
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। चौपाल की पौड़िया पंचायत के रानवी गांव के जंगल में लगी आग में सेब के सैकड़ों पेड़ झुलसे। इससे क्षेत्र के बागवानों की सालों की मेहनत पर पानी फिर गया है। इस दौरान लोगों ने आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन तेज हवाओं के कारण वह इसे नहीं बुझा पाए। इस घटना में रामानंद शर्मा, श्याम लाल शर्मा, पद्मदेव शर्मा, पवन कुमार, शिवराम के बगीचों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

इससे सैकड़ों सेब और नाशपाती के फलदार पौधे झुलस गए। इसके अलावा नारटी खड्ड से लेकर पोड़न तक देवदार के पेड़ों और अन्य वन संपदा को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि ग्रामीणों ने जंगल की आग की सूचना फौरन स्थानीय अग्निशमन केंद्र को दी, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर भी पहुंची लेकिन वाहन का पंप स्टार्ट नहीं होने से वह आग बुझाने में असमर्थ रहे। इस पर ग्रामीणों ने कड़ा रोष जताया।
लोगों का कहना है कि दमकल विभाग के कर्मचारी मात्र औपचारिकता पूरी करने के लिए यहां पहुंचे लेकिन उनकी मशीनें खराब थीं। प्रधान ग्राम पंचायत पौड़िया तपेंद्र मोहन शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश गजटा ने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत देने की मांग की है। उपमंडलाधिकारी चौपाल चेत सिंह ने कहा कि तहसीलदार नेरवा को नुकसान का आकलन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें