फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नहीं खुले कलेक्शन सेंटर, तूफान से झड़े सेबों को कहां डाले बागवान

विज्ञापन
जुब्बल क्षेत्र के बगीचे में तुफान से  झड़ कर गिरे सेब
विज्ञापन
अभी तक अधिकांश क्षेत्रों में नहीं खुले एमआईएस के सेब कलेक्शन सेंटर
विज्ञापन

सेब कलेक्शन सेंटरों के समय पर न खुलने से तूफान से झड़े सेबों को बेचना हुआ मुश्किल


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सेब सीजन लगभग आरंभ हो गया है, लेकिन प्रदेश सरकार अभी तक सभी क्षेत्रों में सेब कलेक्शन सेंटर तक नहीं खोल सकी है। इस कारण बागवानों को अपने सी-ग्रेड सेब को बेचने की चिंता सता रही है। जुब्बल, कोटखाई और राेहड़ू उपमंडल में एचपीएमसी की ओर से करीब सौ से अधिक सेब कलेक्शन सेंटर खोले जाते हैं, जिसमें से अभी तक एचपीएमसी करीब पांच ही सेंटर ही खोल सका है। कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन तेजी से चल रहा है। ग्रेडिंग पेकिंग के बाद निकलने वाले सी-ग्रेड सेब को बागवान एमआईएस के तहत खुले सेब कलेक्शन सेंटरों में बोरियों में भरकर देते हैं। वहीं, बुधवार रात तूफान से झड़कर गिरे सेब भी सी-ग्रेड के हो गए हैं। ऐसे में सेब कलेक्शन सेंटरों के समय पर न खुलने से बागवानों को दिक्कतें बढ़ गई हैं। एक अगस्त तक रोहड़ू उपमंडल में एक, जुब्बल उपमंडल में तीन और कोटखाई उपमंडल में एक सेब कलेक्शन सेंटर ही खुला है। बागवान रोशन लाल, विवेक, जतिन चौहान, प्रेम, यशपाल, राजिंद्र सिंह, अनिल चौहान, प्रदीप, लाकेश्नर, अशोक और कुलदीप ने बताया कि 20 जुलाई से सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली थी। हैरानी की बात है कि अभी तक अधिकांश क्षेत्रों में सेब कलैक्शन सेंटर तक नहीं खोले गए हैं। तूफान से भारी मात्रा में सेब झड़े हैं। झड़े हुए फलों को बेचने के लिए कलेक्शन सेंटर खुलने आवश्यक थे, इसलिए सरकार से आग्रह है कि शीघ्र से शीघ्र सभी कलेक्शन सेंटर खोले जाएं।
विज्ञापन

जुब्बल, रोहड़ू में चार कलेक्शन सेंटर खोले
एचपपीएमसी की रोहड़ व जुब्बल शाखा के प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि जुब्बल व रोहड़ू में चार कलेक्शन सेंटर खोल दिए गए हैं। कुछ कलेक्शन सेंटर दो अगस्त से खुलेंगे।कोटखाई एचपीएमसी के प्रभारी वीरेंद्र चौहान ने बताया कि कोटखाई में कुल 55 सेंटर खुलने हैं। इसमें से एक सेब कलेक्शन सेंटर खोल दिया गया है। दो अगस्त को छह कलेक्शन सेंटर खोले जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें