फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीर और आशा चुने गए सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

विज्ञापन
सांगला स्कूल में वार्षिक समारोह में नवाजे गए मेधावी विद्यार्थी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांगला में वीरवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह के साथ-साथ स्कूल की 50वीं स्वर्ण जयंती भी मनाई गई। समारोह में सेवानिवृत्त एओ एसएसबी राधा सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान स्कूल प्रशासन की ओर से ‘अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती’ कार्यक्रम के तहत स्कूल के 119 पूर्व छात्रों को पुरस्कृत किया। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब समीर नेगी और सर्वश्रेष्ठ छात्रा आशा नेगी को चुना गया।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य गंगा कुमार नेगी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर अभिभावकों और समारोह में उपस्थित लोगों को स्कूल की सालभर की गतिविधियों से अवगत करवाया। सम्मानित होने वाले मेधावियों में स्नेहा, योगराज, मानवी, आशा, शीतल, हर्शिता, अनिषा, मीनराज, स्नेहा नेगी, योगराज, मानवी, समीर, विश्वजीत, अनिक्षा, पमजा, अभिनव, आयुष, समीर, रिशव, विशाल, विक्रांत, अक्षमित, अंकित, मृत्युंजय, कनिष्का, प्रियांशुु, आलोक, पूजा, दीपशिखा, तनीषा, आशा, दीपिका, सुजाता, स्नेहा रितु, सुजाता, अंकित, रोहित, विपिन, विनेश चौहान, राहुल, भावेश, चंद्रप्रकाश, आयुष, नितिन, अर्पित, दीपक, अनीश, नेहा भारती, आशा, तनिशा, शिल्पा, सरिता, स्नेहलता, समीक्षा और जय भारती सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
वार्षिक समारोह में स्कूली कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी और किन्नौर गानों पर खूब धमाल मचाया और सभागार में मौजूद अभिभावकों-दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं मुख्यातिथि ने स्कूल के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक शौर्यचक्र विजेता पालदेन ज्ञाछो नेगी, विशेष अतिथि रविंद्र सिंह, चांकुम नेगी, गुलशन नेगी, संदीप नेगी, सनम पालमो नेगी, प्रताप नेगी, मुकेश नेगी, चंद्रकिशोर नेगी, करूणा नेगी, सत्या नेगी और गीतायुम नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें