फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करें सरकार : बेश्टू

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड का लाभ मिले, अच्छे अस्पतालों में निशुल्क उपचार की सुविधा दें, रामपुर में पूर्व सैनिकों के वार्षिक सम्मेलन में कई ज्वंलत मुद्दे जोर-शोर से उठे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पूर्व सैनिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने और हिमाचल के बेहतरीन अस्पतालों में पूर्व सैनिकों को निशुल्क उपचार मिले। इसके लिए केंद्र सरकार प्रदेश सरकार के लिए बजट का प्रावधान करे। सभी पूर्व सैनिकों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिले। यह बात पूर्व सैनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एनडी बेश्टू ने वार्षिक सम्मेलन में कही। इस इन मांगों को लेकर रामपुर में पैरामिलिट्री पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में पूर्व सैनिकों के लंबित मुद्दे जोर-शोर से उठे। वहीं, सम्मेलन में सैनिकों की समस्याओं को सुना गया और आगामी रूपरेखा तैयार की गई। सम्मेलन में प्रताप सिंह पाप्टा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। एनडी बेश्टू ने कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य भत्ता एक हजार के बजाय पांच हजार किया जाए। सभी सैनिकों के लिए वन रैंक, वन पेंशन का लाभ मिले। सम्मेलन में अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड का गठन करने और सैनिकों को 65 वर्ष पर पांच प्रतिशत, 70 वर्ष होने पर 10 प्रतिशत, 75 वर्ष होने पर 15 प्रतिशत, 80 वर्ष होने पर 20 प्रतिशत और 85 वर्ष पूरी होने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने की मांग जोर-शोर से उठी। 18 माह का डीए कोविड के समय से लटका हुआ है। डीए का भुगतान तुरंत किया जाए। पे कमीशन का विशेष ध्यान रखा जाए। रामपुर में कैंटीन की सुविधा प्रदान की जाए। लीव इनकैशमेंट सहित कई लंबित मांगे अभी भी लटकी हुई हैं। कई अन्य मांगों पर भी चर्चा की गई और सरकार से शीघ्र पूरी करने की फरियाद लगाई गई। मुख्यातिथि ने अपने विचार साझा किए और कहा कि उच्चाधिकारियों के माध्यम से पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर बंसत नोगल, डीएस नेगी, टीडी देष्टा सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद

- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें