फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हनी और सानिया बने सर्वश्रेष्ठ धावक

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सीमा में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा में बुधवार को वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें 100 मीटर, 200 मीटर , 400 मीटर और 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट, भाला फेंक और डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काॅलेज की प्राचार्य ललिता रावत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं। वार्षिक एथलेटिक मीट के प्रभारी डॉ. दिग्विजय चौहान ने आयोजन की देखरेख की। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ धावक पुरुष वर्ग में हनी और महिला वर्ग में सानिया को चुना गया।
इसके अलावा सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान हनी, द्वितीय स्थान पंकज और तृतीय स्थान रेहान ने हासिल किया। सौ मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम स्थान अदिति, द्वितीय स्थान तान्या और तृतीय स्थान पलक ने पाया। दौ सौ मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान हनी, द्वितीय स्थान दिग्विजय और तृतीय स्थान अंशुल ने प्राप्त किया। दौ सौ मीटर दौड़ महिला वर्ग में कृतिका प्रथम, अदिति द्वितीय और पलक तृतीय स्थान पर रहीं। चार सौ मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में साहिल प्रथम, पंकज द्वितीय और तृतीय स्थान पर लक्ष्मीकांत रहे। चार सौ मीटर महिला वर्ग दौड़ मेें नीतिका प्रथम, द्वितीय कृतिका और ्रतृतीय स्थान पर सोनाक्षी ने पाया। आठ सौ मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर उदेश, द्वितीय स्थान मोहित और तृतीय स्थान सुमित ने हासिल किया। आठ सौ मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम आरती, द्वितीय कनिका और तृतीय स्नेहा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद पुरुष वर्ग में हनी प्रथम, अंशुमान द्वितीय और सुजल तृतीय रहे। लंबी कूद महिला वर्ग के प्रथम सोमी ठाकुर, द्वितीय नीतिका, तृतीय सानिया रहीं। ऊंची कूद पुरुष वर्ग में प्रथम प्रशांत, द्वितीय कृतिश और तृतीय सुजल ठाकुर रहे। ऊंची कूद महिला वर्ग में सोनिया पहले, आरती दूसरे और नीतिका तीसरे स्थान पर रहीं। शॉट पुट पुरुष वर्ग में पुनीत प्रथम, दिग्विजय दूसरे और तृतीय स्थान पर अभय रहे। शॉट पुट महिला वर्ग के प्रथम स्थान पर सिमरन, द्वितीय स्थान पर सोनिया और तृतीय स्थान पर आस्था रहीं। भाला फेंक पुरुष वर्ग में अभय प्रथम, पुनीत दूसरे और तीसरे स्थान पर परीक्षित रहे हैं। भाला फेंक महिला वर्ग में प्रथम पलक, द्वितीय तान्या और तृतीय सानिया रहीं। डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में प्रथम अभय, द्वितीय पुनीत व तृतीय दिग्विजय रहे। डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में सिमरन पहले, सानिया दूसरे अर्चिता तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में डीन कॉलेज हरीश सांजटा, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ राय सिंह, डीन ऑफ स्ट्डीज डॉ अनिल चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें