फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अक्पा बाजार के पास एक मकान में लगी आग

विज्ञापन
अक्पा बाजार के नजदीक एक डोगरी लगी आग
विज्ञापन
पांच कमरे जलने से हुआ लाखों को नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला ( किन्नौर)। पूह खंड के अंतर्गत अक्पा पंचायत के साथ लगते आरेन झूला अक्पा खास में एक डोगरी (मकान) में आग लग गई। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। अक्पा गांव के लोग और स्थानीय बाजार के लोगों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस थाना मूरंग की जानकारी के अनुसार, अक्पा निवासी गोबिंद सिंह नेगी के एक मंजिला डोगरी (मकान) में दोपहर तीन बजे अचानक आग लग गई, जिससे मकान के पांच कमरे चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। तहसीलदार मूरंग पुरुषोत्तम नेगी ने बताया कि अक्पा पंचायत के अंतर्गत स्थानीय बाजार के नजदीक एक स्थानीय व्यक्ति के डोगरी में आग लगने से पांच कमरे जल गए हैं। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के कर्मचारियों को नुकसान आंकलन करने के लिए भेज दिया है। इस डोगरी में तीन किरायेदारों और मकान मालिक का सामान था। इस घटना में जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें