दलाश(कुल्लू)। दलाश में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता की वॉलीबाल स्पर्धा का खिताब आनी स्कूल ने जीता है जबकि च्वाई स्कूल उपविजेता रहा। खंड खेल अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटवा ने पहला स्थान हासिल किया वहीं खनाग स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
बैडमिंटन स्पर्धा में दलाश पहले और कुंगश दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में प्रतियोगिता में दलाश ने बेहतर खेल के दम पर जीत दर्ज की जबकि च्वाई स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में दलाश पंचायत के प्रधान सत्येंद्र शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे और विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की। इस मौके पर आनी भाजपा मंडल के महामंत्री योगेश वर्मा, दलाश पंचायत के उपप्रधान सोहनी राम राठी, प्रधानाचार्य डॉ. विपिन कश्यप, जियालाल, रमेश वर्मा और पंचायत सदस्य सहित अन्य मौजूद रहे।