फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी, ऊंचाई वाले क्षेत्राें में न जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। इस बार मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है। दो माह से क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है, जिससे खुश्क ठंड बढ़ गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर ने मंगलवार और बुधवार को जिले में भारी बर्फबारी को लेकर लोगों को सचेत रहने को चेताया है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 और 20 नवंबर को जिले में भारी बर्फबारी होने की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर लोगाें और पर्यटकों को सूचित किया गया है कि वे अधिक ऊंचाई वाले इलाको में ट्रैकिंग न करें और अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं, ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से परहेज करें, जिससे आप सुरक्षित रह सकें। जिले के सभी पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स और नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वह इस बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन

सहायता के लिए नंबर जारी
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उच्च सतर्कता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 8580819827, 9459457587, 01786-223155,51,52,53,54 एवं 1077 पर सूचित करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें