फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद यातायात के लिए बहाल हुआ नारकंडा में एनएच पांच

विज्ञापन
after two days nh 305 cleare in narkanda for traffic
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बीते शुक्रवार से यातायात के लिए बंद नेशनल हाईवे पांच नारकंडा में रविवार दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। हालांकि, जलोड़ी जोत में एनएच 305, रामपुर-रोहडू और नारकंडा-ननखड़ी मार्ग अब भी यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। इस कारण हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रविवार को मौसम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। लोग दिन भर धूप सेंकते नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार रात रामपुर और आउटर सिराज क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का क्रम जारी रहा। निचले इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बर्फबारी के कारण शुक्रवार शाम से यातायात के लिए नारकंडा में एनएच पांच अवरुद्ध हो गया था। इसे रविवार दोपहर बाद बहाल किया गया। मार्ग बहाल होने के बाद किन्नौर, रामपुर से शिमला की ओर वाहनों की आवाजाही हो रही है। जलोड़ी जोत में भारी बर्फबारी के कारण नेशनल हाईवे 305 भी चौथे दिन भी यातायात के लिए बाधित रहा। ऐसे में आनी और निरमंड तहसील के हजारों लोगों का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कटा हुआ है। रामपुर-रोहडू मार्ग सुंगरी में भारी बर्फबारी के कारण बंद हो गया है, जबकि नारकंडा ननखड़ी सहित ननखड़ी के कुछ ग्रामीण रूटों पर फिसलन के चलते वाहनों की आवाजाही ठप है। कुल्लू और शिमला जिले की मुख्य सड़कों के बाधित होने से हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग बाधित सड़कों को बहाल करने में जुटे हैं।
उधर, परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी भाग चंद ने बताया कि रविवार दोपहर बाद नारकंडा में एनएच 5 बहाल होते ही निगम की बसों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। इससे पूर्व बसों को वाया बसंतपुर होकर शिमला भेजा जा रहा था। जलोड़ी जोत में एनएच 305 बाधित होने से कुल्लू की ओर बसों को नहीं भेजा जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें