फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कॉलेज रामपुर में 10 जुलाई से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में दस जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बी वॉक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 20 जुलाई तक ऑनलाइन प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज रामपुर के प्राचार्य प्रो. पीसीआर नेगी ने बताया कि प्रथम वर्ष के विद्यार्थी 10 से 20 जुलाई तक ऑनलाइन दाखिला ले सकते हैं। 21 जुलाई को प्रथम वरीयता सूची महाविद्यालय द्वारा जारी की जाएगी।
22 से 25 जुलाई तक फीस जमा होगी। दूसरी वरीयता सूची 26 जुलाई को जारी होगी, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 27 और 28 जुलाई तय की गई है। इसके साथ ही बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बी वॉक द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया 10 से 20 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी फीस 22 से 28 जुलाई तक जमा की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रवेश लेने वाले छात्र कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें