फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने विधानसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान को लेकर वीरवार को जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एनएच पांच पर उतरकर रैली के माध्यम से 12 नवंबर को होने वाले मतदान में सभी मतदाताओं से बढ़चढ़कर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने रैली के जरिये मतदाताओं से चुनाव में शत प्रतिशत मतदान की शपथ लेने और लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। छात्र-छात्राओं ने रैली की शुरूआत कॉलेज परिसर से की और एनएच पांच से होकर रामपुर बाजार तक निकाली। इस दौरान पर्चे बांटकर भी लोगों से मतदान करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें