फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 11 किलोमीटर एनएच पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण के 217 मामले

विज्ञापन
रामपुर में कार्रवाई के दौरान डकोलढ़़ में एनएच 5 पर रखा सामान हटाया। संवाद
विज्ञापन
खनेरी से नोगली तक संयुक्त विभागीय दल ने अवैध कब्जों की जांच की
विज्ञापन

डकोलढ़ में एनएच पर नियमों के विपरीत रखा सामान हटाया
ज्यूरी से लेकर भैरा खड्ड तक एनएच पर हुए कब्जों पर हो रही कार्रवाई
आज फिर से शुरू होगी अवैध कब्जों की नाप-नपाई की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में नेशनल हाईवे-पांच अवैध कब्जों से घिरा हुआ है। वर्षों से एनएच पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है, लेकिन आज दिन तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हैरानी की बात है कि केवल 11 किलोमीटर नेशनल हाईवे (एनएच) पर ही अवैध कब्जों और अतिक्रमण के 217 मामले सामने आए हैं। एनएच पर अवैध कब्जों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद संयुक्त विभागीय कार्रवाई हो रही है। प्रक्रिया के पहले चरण में अवैध कब्जों की पहचान, नाप-नपाई और कब्जाधारकों को नोटिस थमाए जा रहे हैं। 9 जुलाई को रामपुर नगर परिषद के खनेरी वार्ड से शुरू हुई यह कार्रवाई अभी तक नोगली पहुंची है। करीब 11 किलोमीटर नेशनल हाईवे में 217 अवैध कब्जों की पुष्टि हो चुकी है। इस लिहाज से अनुमान है कि अवैध कब्जों की संख्या 300 के पार जा सकती है। हालांकि, बीते दिनों एनएच ने डकोलढ़ में कार्रवाई करते हुए एनएच-पांच पर सजा हार्डवेयर का सामान हटाया। संयुक्त विभागीय टीम में एनएचएआई, राजस्व विभाग, पुलिस और नगर परिषद के अधिकारी तैनात हैं, जो एनएच पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने में जुटे हैं। एनएच पर यह कार्रवाई ज्यूरी से उपमंडलीय सीमा क्षेत्र भैरा खड्ड तक चलेगी। सोमवार को नोगली से आगे या फिर ज्यूरी से झाकड़ी की ओर यह कार्रवाई होगी। एनएचएआई ने कब्जाधारियों को कब्जा हटाने के लिए एक सप्ताह का नोटिस थमाया है। यदि इस अवधि में कब्जे नहीं हटते हैं, तो एनएचएआई स्वयं कब्जे हटाएगा और पूरा खर्च कब्जाधारकों से वसूला जाएगा।
विज्ञापन



खनेरी से लेकर नोगली तक अवैध कब्जों और अतिक्रमण की पहचान की गई। एनएच-पांच पर अभी तक कुल 217 मामले सामने आए हैं। सभी को कब्जा हटाने के लिए एक सप्ताह का नोटिस दिया गया है। सोमवार को फिर से यह कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

- प्रदीप कौशल, सहायक अभियंता, एनएचएआई रामपुर

रामपुर में कार्रवाई के दौरान डकोलढ़़ में एनएच 5 पर रखा सामान हटाया। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें