रामपुर बुशहर। इसी माह 5 अक्तूबर को चुहाबाग के पास प्रवासी युवक ने नेपाली युवक की हत्या कर सतलुज नदी में फेंक दिया था। तब से पुलिस हत्या के इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए शव की तलाश में जुटी थी। शव बुधवार को सुबह 11 बजे के करीब पुलिस ने सतलुज नदी में बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला आईजीएमसी के लिए भेज दिया है।
गौरतलब है कि प्रवासी रमेश कुमार उम्र 22 वर्ष और नेपाल निवासी कुल प्रसाद 5 अक्तूबर को चूहाबाग में एक साथ बैठे थे। इस बीच दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बात-बात में मामला इतना आगे बढ़ गया कि रमेश कुमार ने कुल प्रसाद को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नेशव को सतलुज नदी में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रमेश को गिरफ्तार क र लिया था और इसे ज्युडिशियल रिमांड में भेज दिया था।
रामपुर पुलिस के डीएसपी सोम दत्त ने नेपाली कुल प्रसाद का शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला आईजीएमसी भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद हत्या के बारे में आगे छानबीन की जाएगी।