जुब्बल (शिमला)। फ्यूचर ब्राइट स्कूल शिरठी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे बच्चों ने नाटियों से खूब समां बांधा। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि युवा सेवा एवं खेल विभाग के उपनिदेशक चमन धौहटा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।
दीप प्रज्वलन के बाद छात्रों ने शिव वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। उसके बाद प्रधानाचार्य रविंद्र राणा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट में साल भर की गतिविधियों का ब्योरा अभिभावकों तथा मेहमानों के सामने रखा। स्कूल के अध्यक्ष दिग्विजय ठाकुर ने स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उसके बाद स्कूली बच्चों ने पहाड़ी नाटी पर जमकर धमाल मचाया। इसके बाद छात्रों ने फिल्मी हिंदी गानों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। दर्शकों ने नन्हे बच्चों के कार्यक्रमों की खूब सराहना की। समारोह में हाल ही में हुई खेल प्रतियोगिता में प्रदेश भर में भाषण प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही प्रगुन ने भ्रष्टाचार पर भाषण में दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अंत में वर्ष भर में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।