फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम लोगों की पहुंच से बाहर हुए सूखे मेवे

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक एवं सांस्कृतिक लवी मेले में सजने वाली किन्नौरी मार्केट महज आर्थिक रूप से मजबूत लोगों की रह गई है। सूखे मेवों के भारी दाम होने से यहां आम लोग खरीदारी की हिम्मत तक नहीं जुट पाते। इससे उनके लिए इनका स्वाद चखना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

तीन वर्ष में हुए मेलों पर नजर दौड़ाएं तो किन्नौरी मार्केट में सूखे मेवों के दाम में हर साल बढ़ोतरी ही हुई है। सूखे मेवों के दाम में साल दर साल वृद्धि होने से मार्केट में आम लोगों के लिए खरीदारी करना सपना रह गया है। आम लोग यहां सिर्फ घूम ही सकते हैं। मौजूदा समय में यह मार्केट केवल आर्थिक रूप से मजबूत लोगों की रह गई है। इस वर्ष भी सूखे मेवों के दाम में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके चलते आम लोग इनको खरीदने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे हैं। उधर, ड्राई फ्रूट्स विक्रेता जीत राम नेगी, बलदेव सिंह, प्यारे लाल का कहना है कि ड्राई फ्रूट्स के दाम में हल्का उछाल आया है। लेकिन, सूखे मेवों के दाम पर नजर दौड़ाएं तो दाम में 50 से लेकर 200 रुपए तक का उछाल आया है।
विज्ञापन



ड्राई फ्रूट्स मूल्य/किलो 2012 मूल्य/किलो 2011 मूल्य/ 2010
चिलगोजा 1200 रुपए 1000 रुपए 850 रुपए
खुमानी 300 250 200
बादाम 700 500 350
सेब 1200 1100 1000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें