फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर, रामपुर बरसे मेघ, एनएच पांच बंद, स्कूलों में छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। मौसम में हुए बदलाव के बाद शुक्रवार रात से किन्नौर, शिमला और कुल्लू जिले में मौसम खराब रहा। जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हो रहा है। रविवार को ऊंची चोटियों में जहां हिमपात होता रहा, वहीं निचले इलाकों में झमाझम बारिश का दौर रहा। वहीं उपायुक्त किन्नौर ने भारी बारिश के चलते जिला के शिक्षण संस्थानों में सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं टापरी के नजदीक पागलनाला में देर शाम जलस्तर बढ़ने एनएच पूरी तरह बंद हो गया है। शिमला ओर किन्नौर जाने के बस सेवा बंद पड़ी है। बर्फबारी और बारिश के बाद तापमान में भी खासी गिरावट आई हैै। समूचा किन्नौर जिला शीत लहर की चपेट में आ गया है। मौसम की मार किन्नौर जिले के बागवानों पर भारी पड़ रही है, जिले में चल रहा सेब सीजन इस बारिश के कारण प्रभावित हो रहा है। अब बागवानों को अपनी फसलों की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

किन्नौर, रामपुर और आनी उपमंडल में रविवार को दिनभर झमाझम बारिश हुई। रविवार को पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सांगला का अधिकतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिले के निचले इलाकों में हो रही लगातार बारिश के चलते जिले के किसानों और बागवानों को सेब की फसल मंडी पहुंचाने की चिंता सता रही है। जिले में इन दिनों सेब सीजन चर्म पर है। बारिश के कारण सड़कों को भी खासी क्षति पहुंची है। बरसात के कारण पशुओं के चारे, राजमाह, ओगला, फाफरा, आलू और नकदी फसल सेब सीजन प्रभावित हो रहा है।
शनिवार रात को मूसलाधार बारिश के कारण किन्नौर जिले में एनएच पांच शासो के पास बाधित रहा। रविवार सुबह सीमा सड़क संगठन ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाधित एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया। इसके अलावा जिले के वांगतू-पानवी और चौरा-रूपी मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण मार्ग बाधित हो गए हैं, जिन्हें बहाल करने में लोक निर्माण विभाग की मशीनें और मजदूर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने बताया कि शनिवार रात को भूस्खलन से बाधित हुए एनएच को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
उधर, लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन आरएल चौहान ने कहा कि वांगतू-पानवी और चौरा-रूपी मार्ग भूस्खलन के कारण बंद हो गए हैं। विभाग मंगलवार तक इन दोनों मार्गों को बहाल कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें