फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में शुरू हुई आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ रविवार को बचत भवन रिकांगपिओ में हुआ। उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए शुरू की जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है। इससे जनजातीय जिला किन्नौैर के लोग 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ ले सकेंगे। इस योजना के तहत जिला किन्नौर के लगभग 11 हजार परिवारों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें प्रदेश के पंजीकृत अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का इलाज नि:शुल्क दिया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी पदम सिंह नेगी ने भी लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से इस योजना का लाभ लेने का आह्वान किया। इसके बाद बचत भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला किन्नौर में घर-घर तक इस योजना का प्रचार करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने इस अवसर पर युवारंगी से जगदीश चंद, खवांगी से सोनम बुटीक और राजेश्वरी को गोल्डन कार्ड भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें