फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्रोतरी प्रतियोगिता में सागर और नीरज नेगी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी में सागर और नीरज ने मारी बाजी
विज्ञापन

मूरंग में दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन संपन्न
अमर उजाला ब्यरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूरंग में चल रहा दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन बुधवार को संपन्न हो गया। सम्मेलन के समापन अवसर पर मूरंग पंचायत के पूर्व प्रधान अजेंद्र नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

साइंस सुपरवाइजर गणेश नेगी ने कहा कि दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन में पूह खंड के 16 स्कूलों के 86 बाल विज्ञानियों ने भाग लिया। इसमें जूनियर, सीनियर और सीनियर सेकेंडरी वर्ग की प्रश्नोत्तरी, एक्टिविटी, गणित और मॉडल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कनिष्ठ वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सागर और नीरज नेगी ने प्रथम, कशिश और जसमिन ने द्वितीय और विकास और पूनम आशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में निशांत और चंद्रशेखर प्रथम, अवंतिका और दीक्षा द्वितीय, रंजीत सिंह और आरती नेगी तृतीय रहे। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में दिक्षित चंद्र और अंजना ने प्रथम, आंचल व अमिक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साइंस एक्टिविटी के कनिष्ठ वर्ग में वेद प्रकाश प्रथम, तनजिन द्वितीय और रोहन तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में रतनदीप ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और निरंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में ललिता ठाकुर प्रथम और मीना कुमारी द्वितीय रही। कनिष्ठ वर्ग की गणित प्रतियोगिता में मुस्कान ने पहले, नीरज कुमार ने दूसरे और अंकित कुमार ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में बुध सागर प्रथम, गीतांजली द्वितीय और दिक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में निक्की प्रथम, अमिषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मॉडल प्रतियोगिता में विशाली ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय और मनजीत सिंह ने तृतीय स्थान पाया। मुख्यातिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें